कौन बनेगा करोड़ापति का 12वां सीजन प्रसारित हो रहा है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन सेट से तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन केबीसी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। बुधवार को हॉट सीट पर कंटेस्टेंट स्वप्निश जोशी पहुंचे। उन्होंने गेम शो में बेहतरीन खेल दिखाया।
KBC 12 में 50 लाख के सवाल पर हारते हारते बचे स्वप्निल चव्हाण, क्या आप जानते हैं जवाब?
स्वप्निल ने 10 साल एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया। 2015 में उन्होंने खुद की एक कंपनी बनाई जिसे वो चला रहे हैं। कोरोना वायरस का असर उनकी कंपनी पर भी पड़ा। उनके पास 12 प्रोजेक्ट थे लेकिन मार्च में लॉकडाउन के चलते उनकी कंपनी के पास अभी कोई काम नहीं है।
केबीसी 12 में स्वप्निल ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। वो शो में 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे। हालांकि 50 लाख के सवाल पर उन्होंने गेम शो छोड़ दिया। उनकी सारी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी। 50 लाख का जो सवाल उनसे पूछा गया था वो थोड़ा मुश्किल जरूर था। उनसे पूछा गया-
सवाल- इंडियन मर्चेंट चेंबर के कौन से भावी प्रेसिडेंट 1901 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे?
जवाब के विकल्प- A. फिरोजशाह मेहता, B. दिनशा इडलजी वाचा, C. बदरुद्दीन तैयबजी D. दादाभाई नौरोजी
50 लाख के सवाल पर आकर स्वप्निल ने काफी सोच विचार किया लेकिन उन्होंने खेल छोड़ने का ही फैसला किया। उनका यह फैसला सही भी था। नियम के मुतबिक उन्हें जवाब के रूप में एक विकल्प को चुनना था। उन्होंने A. फिरोजशाह मेहता का विकल्प चुना, जो गलत निकला। सही जवाब B. दिनशा इडलजी वाचा है।
स्वप्निल जीती हुई रकम का इस्तेमाल अपना बिजनेस बढ़ाने में करना चाहते हैं। शो में उन्होंने बताया कि उनके बच्चों की वजह से वो हॉट सीट तक पहुंचे। उनकी पत्नी और उनके बच्चों ने केबीसी 12 के लिए प्रेरित किया। शो के दौरान अमिताभ बच्चन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वप्निल को उनके बच्चों से भी मिलवाते हैं।
Meet SWAPNIL CHAVHAN, our hotseat contestant. Watch him play tonight at 9 PM on #KBC12 @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/ij5BlfCChC