'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के कर्मवीर एपिसोड में शुक्रवार को समाज सेविका सुनीता कृष्णन पहुंचीं। सुनीता ने बताया कि कैसे उन्होंने अलग-अलग जगहों पर बच्चियों और महिलाओं को यौन तस्करी से छुड़ाया है। सुनीता को उनके काम के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।
शो में पहुंचीं सुनीता ने बताया कि 'दुनिया के 155 देशों में ये समस्या है। गरीबी और लाचारी की वजह से चार साल की बच्ची भी बेची जाती है। अभी तक मैंने जितने लोगों को बचाया है उनमें सबसे छोटी बच्ची साढ़े तीन साल की है। वो भी वेश्यालय में थी। हमें पुरुषों के बारे में सोचना होगा कि एक आदमी 10 साल की बच्ची को खरीद रहा है।'
सुनीता प्रज्जवला नाम की संस्था चलाती हैं। सुनीता के काम को देखते हुए अमिताभ बच्चन समेत सभी दर्शक खड़े होकर ताली बजाने लगते हैं जिस पर सुनीता कहती हैं कि हमें अधिकतर जगह भगाया ही जाता है। इस शो में ही हो रहा है जब हमारे लिए तालियां बजाई जा रही हैं।
4 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : sony
अमिताभ से सुनीता पूछते हैं कि वो इस काम को करने के लिए कैसे या फिर किससे प्रभावित हुईं। सुनीता अपनी आपबीती बताती हैं कि 'जब मैं 15 साल की थी तो मेरा गैंगरेप हुआ। 8 लोगों ने मेरा बलात्कार किया था। उस वक्त मेरे सामने दो विकल्प थे। एक था कि मैं पीड़ित बनकर बैठी रहूं या फिर मैं समाज को नकार दूं और सर्वाइव करूं। उस दिन मैंने सोचा कि जब तक मेरी सांस है तब तक मैं ऐसे मुहिम में जुटी रहूंगी जिससे ऐसी महिलाओं को बचा सकूं जो वेश्यालयों में फंसी हुई हैं या तस्करी की शिकार हुई हैं।' सुनीता की बातें सुनकर अमिताभ कहते हैं कि अपनी आपबीती पर इस तरह बात करना आसान नहीं होता है।
5 of 6
anushka sharma
- फोटो : social media
सुनीता के इस एपिसोड के बाद इंडस्ट्री के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी हैं। अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'सुनीता कृष्णन ने एक डराने वाली सच्चाई जो एक धर्मयुद्ध की तरह है समाज के सामने रखा है। यह सिर्फ न चौंकाने वाला, बल्कि बेहद दर्दनाक भी है। वह महिलाओं और छोटी बच्चियों को सेक्स ट्रैफिकिंग से बचाने का अद्भुत कार्य कर रही हैं।'