गणेश चतुर्थी के मौके पर कई सेलेब्स ने गणपति जी की प्रतिमा अपने घर में स्थापित की है। 10 दिन के गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। एक तरफ जहां गणपति फेस्टिवल के शुरू होते ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स बप्पा की भक्ति में लीन नजर आते हैं। लेकिन इसी बीच अभिनेत्री कविता कौशिक भगवान से नाराज थीं। दरअसल, इस की वजह है कि कविता के पिता का निधन। इस घटना से कविता इतनी दुखी थीं कि उन्होंने गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर में लाना ही बंद कर दिया था। कविता का मानना है कि उनकी जिंदगी में इस अनहोनी के लिए भगवान शंकर से मन ही मन लड़ा भी करती थीं। उनसे यहां तक कहतीं कि जब उन्होंने उनके पिता को उनसे छीन लिया तो वह भी उनके बेटे की भक्ति नहीं करेंगी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक पोस्ट साझा कर किया है।
'आपने मेरे पापा को मुझसे छीन लिया': पांच साल तक गणपति बप्पा को घर नहीं लाई थीं कविता कौशिक, खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन