सोनी टीवी के फेमस क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। इस शो में आए दिन कोई ना कोई बड़ी हस्ती या फिर आम लोग आते रहते हैं। आने वाले एपिसोड में पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज केबीसी 13 में अगले सेलिब्रेटी मेहमान होंगे। दरअसल, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। केबीसी के इस नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन संग सहवाग और गांगुली खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
KBC 13: शो में पहुंचे सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन के सवालों का यूं दिया जवाब, देखें मजेदार वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन