अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने टेलीविजन और फिल्म जगत को हिलाकर रख दिया है। 40 साल की छोटी-सी उम्र में गुरुवार सुबह हार्ट अटैक होने पर उनका निधन हो गया। इस वक्त मुंबई के कपूर अस्पताल में सिद्धार्थ के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी हो रही है और इसके बाद विसरा सुरक्षित रखा जाएगा। सिद्धार्थ की मृत्यु अस्पताल ले जाने से पहले ही हो गई थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक कैसे हुआ? बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर रात में उन्होंने दवाई ली थी।
इसे भी पढ़ें-श्रद्धांजलि: जब सिद्धार्थ ने कहा था- शहनाज तू मेरे लिए सिगरेट जैसी है... पता है बर्बाद कर रही है फिर भी पीता हूं
यह भी बताया जा रहा है कि आधी रात को सिद्धार्थ को सीने में हल्की बेचैनी महसूस हुई थी। रात लगभग साढ़े तीन बजे के बीच सिद्धार्थ को बेचैनी होने पर उन्होंने अपनी मां को जगाया था। मां ने उन्हें पानी दिया और इसके बाद सिद्धार्थ फिर से सोने चले गए। इसके बाद सुबह अचेत मिले। दीदी और जीजा उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जब सुबह काफी वक्त तक सिद्धार्थ नहीं उठे, तो उनकी मां ने उन्हें जगाना चाहा। उन्हें अचेत देखकर मां ने बहन और जीजा को बुलाया और सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल ले जाया गया।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : फाइल फोटो
सिद्धार्थ की मौत अस्पताल ले जाने से पहले ही हो गई थी। बता दें कि सिद्धार्थ की मौत पर बॉलीवुड हस्तियों से लेकर टेलीविजन जगत की हस्तियों ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके सहयोगी रहे अभिनेता वरुण धवन ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। सिद्धार्थ और वरुण ने 2014 में आई फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में साथ काम किया था।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण ने लिखा, आज स्वर्ग में एक तारा विलीन हो गया है..हमने उसे खो दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। बता दें कि सिद्धार्थ बिग बॉस-13 के विनर थे। उनके परिवार ने अभी तक उनकी मौत को लेकर कोई शंका नहीं जताई है। उनका जन्म मुंबई में 1980 में हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। टीवी सीरियल 'बालिका वधू' ने सिद्धार्थ को घर-घर फेमस कर दिया था।
इसे भी पढ़ें-शोक: कौन हैं टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला जिनकी हार्ट अटैक से हुई मौत? बालिका वधू से घर-घर हुए थे फेमस
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ के आकास्मिक निधन पर उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गहरे सदमे में है। उनकी इस दोस्ती को लेकर अक्सर रिलेशनशिप की अफवाह भी उड़ती रहती थी। लेकिन न तो कभी सिद्धार्थ और न ही शहनाज ने इस पर कोई स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने अपने अफेयर को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन फिर भी ये जोड़ी सिडनाज के नाम से लोकप्रिय थी।
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : फाइल फोटो
दोनों की मुलाकात बिग बॉस में ही हुई और फिर कभी न टूटने वाली दोस्ती हो गई। अक्सर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ, ट्रोलर्स से बचाव के लिए शहनवाज के पक्ष में उतर जाते थे। उन्होंने बिग बॉस में एक बार कहा था, 'शहनाज तू मेरे लिए सिगरेट जैसी है, मुझे पता है तू मुझे बर्बाद कर रही है... लेकिन फिर भी मैं इसे पीता हूं....।' सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह क्यों कहा था? दरअसल, सिद्धार्थ का कहना था कि शहनाज उनसे घर के भीतर लड़ते रहती थी। पूरे वक्त उन्हें उसे मनाना पड़ता था और शहनाज के रूठने से सिद्धार्थ का भी मूड ऑफ हो जाता था।