बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ अपनी लव लाइफ को लेकर अकसर चर्चाओं में रहती हैं। बता दें हाल ही में कटरीना कैफ दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में सलमान खान के साथ नजर आई थी, लेकिन एक समय था जब कैटरिना और रणबीर कपूर एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे, लेकिन इन दिनों कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
इस इंटरव्यू में कटरीना कैफ का कहना है कि उनका ब्रेकअप एक आशीर्वाद था। बता दें इन दिनों कटरीना कैफ ने वोग प्रत्रिका के कवर पेज के लिए एक फोटोशूट किया। इस दौरान उन्होंने अपने और रणबीर के रिश्तों के बारे में खुलकर बातें की। उनका कहना है कि वह रिश्ता "अस्तित्वहीन" था। वह उस दौरान ऐसा महसूस कर रही थीं। जैसे वह खूद को नहीं जानती हैं।
कटरीना ने कहा कि मैंने एक ऐसे रास्ते को चुन लिया था, जो बहुत ही धुंधला था। मैं रिश्ते से बाहर निकल गई हूं और मैं इसे एक आशीर्वाद के रूप में देखती हूं, क्योंकि मैं अब अपने पैटर्न, विचार और चीजों को पहचाने लगी हूं और अब मैं अपनी जिंदगी को अलग तरीके से देखती हूं।
4 of 5
ranbir kapoor and katrina kaif
साथ ही कटरीना का कहना है कि रिश्ते में अकेलापन झेलना एक सबसे बेकार भावना है, जो समय मैंने बिताया उसके लिए मैं अब सोचती हूं। बता दें इन दिनों कटरीना और सलमान के रिश्तों में फिर से नजदीकियां आने लगी हैं।
बता दें कटरीना और रणबीर कपूर ने एक साथ रहने के लिए करोड़ों रुपये का एक फ्लैट भी खरीदा था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन अचानक दोनों के बीच चीजें खराब होती चली गईं। ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर एक ब्रेकअप पार्टी भी दी थी, जिसे लेकर कटरीना बेहद ही अपसेट भी हुई थीं।