कैटरीना कैफ को आधी रात को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया। आधी रात को अस्पताल पहुंचने पर कैट के चिंताग्रस्त हो गए और खबरचियों को भी बैचेनी होने लगी।
लेकिन सबकी चिंता को दरकिनार करते हुए खबर आई कि कैट मौसम के चलते बीमार होकर अस्पताल पहुंची थी।
आधीरात को डॉक्टर के पास क्यों पहुंची कटरीना
दरअसल अपने एक्स के साथ जग्गा जासूस की शूटिंग कर रही कैटरीना को लगातार मोरोक्को, मुंबई और लंदन आना जाना पड़ रहा है। कभी सरदी तो कभी गरमी भरे मौसम से वो काफी परेशान हो गई थीं। तरह-तरह के मौसम का उनके शरीर पर काफी बुरा असर पड़ा और उन्हें अस्पताल जाना पड गया।
आधीरात को डॉक्टर के पास क्यों पहुंची कटरीना
मुंबई और मोरोक्को में बेहद गर्मी हैं, वहीं लंदन में कड़ाके की ठंड है। अचानक से बदलते मौसम के मिजाज ने कैटरीना का मिजाज बिगाड़ दिया है।
आधीरात को डॉक्टर के पास क्यों पहुंची कटरीना
खार अस्पताल के हेल्थ केयर सेंटर में कैटरीना ने करीब 45 मिनट तक अपना चेक-अप कराया और फिर वह अपने घर लौट गईं। कहा जा रहा है कि कहीं उनको अस्पताल जाता देख कोई खबर ना बने, इसी डर से वो रात के अंधेरे में अस्पताल गईं।