हॉलीवुड में अपने पैर जमाती दीपिका अब बांड गर्ल बनने की दौड़ में भी शामिल हो रही है। हाल ही में दीपिका पादुकोन ने मुंबई वापस आकर बांड गर्ल के लिए ऑडिशन दिया है।
बांड गर्ल की दौड़ में अब दीपिका भी
हॉलीवुड फिल्म xxx की शूटिंग में व्यस्त दीपिका ने बांड गर्ल बनकर अपने जलवे बिखरने की सोच ली है। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने बांड गर्ल बनने की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया था और अब इस लिस्ट में दीपिका भी शामिल हो चुकी हैं।
बांड गर्ल की दौड़ में अब दीपिका भी
बाजीराव मस्तानी की दीपिका रोमांटिक मस्तानी के बाद अब बांड गर्ल के बोल्ड अवतार में नजर आ सकती हैं।
बांड गर्ल की दौड़ में अब दीपिका भी
बॉलीवुड और हॉलीवुड में जमकर अपना जादू बिखेर रही ये दोनों हीरोइनें अब बांड गर्ल बनकर लोगों के दिलों पर राज करना चाहती हैं।
बांड गर्ल की दौड़ में अब दीपिका भी
हालांकि यह खबर है कि दोनों को एकसाथ इस फिल्म में देखा जा सकता है। फिलहाल दोनों कुछ समय के लिए मुंबई में मौजूद हैं। लेकिन अब देखना ये है कि बांड गर्ल बनने की दौड़ में जीतता कौन है।