अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी परदे पर सुपरहिट है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। अक्षय और कटरीना की सभी फिल्में परदे पर सफल हुईं और इन दोनों ने सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में खुद को स्थापित किया। दोनों ने परदे पर कई फिल्मों में रोमांस किया, लेकिन इनकी असल जिंदगी की कहानी बिलकुल ही अलग है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अक्षय के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करने वाली कटरीना कैफ वास्तविक जीवन में अक्षय कुमार को भाई बनाकर राखी बांधना चाहती थीं। इस बात का खुलासा खुद कटरीना ने एक चैट शो के दौरान किया था।
किस्सा: अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कटरीना, मिला ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती
अक्षय ने कहा थप्पड़ खाना है क्या?
इस मजेदार किस्से के बारे में आगे बातचीत करते हुए कटरीना ने बताया कि कोई उन पर ध्यान नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा, 'कोई मुझसे राखी नहीं बंधवाना चाहता था और ना ही मेरी इस बात पर कोई ध्यान दे रहा था। मुझे एक ऐसे शख्स की तलाश थी, जो मेरा दोस्त हो और जिसका मैं अपनी जिंदगी में सम्मान करती हूं।' कटरीना ने कहा मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता। मैंने जब अक्षय के पास जाकर उनसे पूछा कि क्या मैं तुम्हें राखी बांध सकती हूं? तो अक्षय ने जवाब देते हुए कहा- कटरीना तुम्हें थप्पड़ खाना है क्या?
अक्षय के बाद अर्जुन को भाई बनाने की कटरीना ने की कोशिश
अक्षय के मना करने के बाद कटरीना ने अर्जुन कपूर को भाई बनाने का फैसला किया था। कटरीना ने बताया, 'अक्षय के मना करने के बाद मैं अपने एक दोस्त के घर गई थी, वही पर मेरी पहली मुलाकात अर्जुन से हुई थी। उस वक्त अर्जुन का वजन काफी था और वो बहुत गोल मटोल हुआ करते थें।' कटरीना ने कहा मैंने अर्जुन से मिलने के बाद उन्हें राखी बांधने का फैसला किया, लेकिन जैसे ही मैं उन्हें राखी बांधने गई तो वो वहां से भाग गए। अगले दिन फिर उन्होंने मुझे जैसे ही देखा वो वहां से चुपके से निकल गए। बता दें कि अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने मिलकर सोशल मीडिया पर कटरीना का हेट क्लब भी बनाया था।
अक्षय के साथ दी कई सुपरहिट फिल्में
कटरीना कैफ अक्षय कुमार के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में रोमांस कर चुकी हैं। उन्होंने खिलाड़ी कुमार के साथ 'वेलकम', 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग', 'हमको दीवाना कर गए' और 'तीस मार खान' जैसी कई फिल्मों में काम किया। दर्शक इनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं।
सूर्यवंशी में अक्षय के साथ फिर नजर आएंगी कटरीना
एक लंबे समय के बाद फिर से कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी ऑन-स्क्रीन लौट रही है। ये दोनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। ये फिल्म पिछले साल गर्मियों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हो गया और फिल्म की रिलीज निर्माता करण जौहर ने टाल दी।