सलमान खान के फैंस ने कटरीना कैफ का मजाक उड़ाया है। कनाडा के वैनकूवर में बीच सड़क पर दो महिलाओं ने कटरीना के साथ ऐसी बदसलूकी की। अपना मजाक उड़ाए जाने पर एक्ट्रेस काफी परेशान हो गईं। सड़क किनारे घटी इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
2 of 4
katrina kaif
- फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में कटरीना कैफ काफी थकी हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी कार में बैठने जा रही थीं, तभी वहां खड़ी दो महिलाओं ने चिल्लाकर कहा, 'हमें आपके साथ फोटो नहीं खिंचवानी।' यही नहीं उन दोनों ने अश्लील इशारे भी किए। उनकी इस हरकत से कटरीना खफा हो गईं।
3 of 4
KATRINA KAIF
- फोटो : SELF
कटरीना उन लड़कियों के पास गईं और कहा, 'मैं बहुत थकी हुई हूं,तनाव में हूं। इतना बुरा बर्ताव करने की जरूरत नहीं है।' कटरीना के बॉडीगार्ड ने मामले को संभाला। वहीं, कटरीना कैफ के फैंस उनके पास गए और उनके साथ खिंचवाने लगे।
कटरीना कैफ जब फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं, तब भी वे लड़कियां शांत नहीं हुईं। वे जोर-जोर से चिल्लाकर बोल रही थीं कि वे सलमान खान की फैंन हैं और उनके साथ ही फोटो खिंचवाएंगी।