पिछले कुछ समय से खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ और सुपरहिट फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' से रातोंरात स्टार बने अभिनेता विक्की कौशल को लेकर बातें बनती ही जा रही हैं। ये सारा मामला तब से शुरू हुआ जब से कटरीना ने करण जौहर के चैट शो पर विक्की के बारे में प्यारी-प्यारी बातें कह दी थी। इसके बाद से लगातार दोनों के लिंक-अप की खबरें मीडिया में छा गई थीं।
2 of 5
katrina, vicky and salman
इधर, एक इंटरव्यू में अब कटरीना ने विक्की कौशल संग लिंक-अप की अटकलों पर खुलकर बोला है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह सिंगल हैं और उनका किसी के साथ कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। कटरीना कैफ के मुताबिक, ‘मैं सिंगल हूं और मैं इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं।’ लेकिन इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में कटरीना ने यह कहकर अपने फैन्स की सांसें रोक दी थी कि फिल्म इंडस्ट्री में कई अच्छे ब्वॉयज हैं, जिन्हें वो डेट करना पसंद करेंगी।
3 of 5
Vicky kaushal, Katrina kaif
- फोटो : social media
कटरीना कैफ के मुताबिक, ‘लोग मुझे मैसेज करते हैं कि हैलो, कटरीना कैसी हो ? क्या हो रहा है, यहां तक कि वो मुझसे बाहर चलकर खाने के लिए पूछते हैं, मैं इस बात से इनकार नहीं करती हूं कि इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प इंसान हैं और मुझे लगता है कि मुझे जल्द ही मेरा मिस्टर राइट मिल जाएगा।’
4 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
अब कटरीना के वर्कफ्रंट पर आते हैं। बता दें कि अब उनकी अपकमिंग फिल्म भारत के रिलीज होने में एक हफ्ते का भी समय नहीं बचा है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। इधर, ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म का सलमान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट सलमान खान और कटरीना कैफ आए दिन फिल्म प्रमोशन और इंटरव्यू के दौरान नए-नए खुलासे कर अपने फैंस को चौंका रहे हैं।
5 of 5
Katrina Kaif, Akshay Kumar
- फोटो : social media
वहीं, फिल्म 'भारत' की रिलीज के बाद कटरीना एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। दरअसल, रोहित शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' शुरू करने जा रहे हैं जिसमें वह कटरीना और अक्षय को कास्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और अगले साल (2020) में फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंचेगी।