'टाइगर 3' में अभिनेत्री कटरीना कैफ जोया के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं। फिल्म में उनके एक्शन स्टंट के लिए भारी प्रशंसा मिल रही है। कटरीना ने पहले भी खुलासा किया था कि इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने कई दर्दनाक ट्रेनिंग सेशन से होकर गुजरना पड़ा था। हालांकि, अभिनेत्री ने अब अपने एक्श सीन्स पर अपने ससुर की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री के ससुर शाम कौशल ने क्या कहा है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' मे बहू कटरीना का एक्शन देख गर्व महसूस कर रहे थे ससुर शाम कौशल, बोले-यह बहुत खास था
कटरीना ने अपने हालिया इंटरव्यू में बातचीत में बताया कि फिल्म देखने के बाद ससुर के साथ-साथ पति विक्की कौशल का क्या रिएक्शन था। कटरीना ने कहा, 'मुझे मेरी फैमिली से जो प्यार और सपोर्ट मिला है। वह बहुत स्पेशल है। मेरे ससुर शाम जी बहुत ही सीनियर एक्शन डायरेक्टर हैं। वह लोगों से जोया के एक्शन सीन के बारे में सुनकर बहुत एक्साइटेड थे। उन्होंने कहा कि मुझे तुम पर गर्व है। हर कोई कह रहा है कि तुम एक्शन बहुत अच्छा करती हो। तो मेरे लिए यह बहुत स्पेशल था।'
Actress: फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सात फेरे ले चुकी थीं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बनाया हिट करियर
अभिनेत्री ने अपने पति विक्की कौशल की प्रतिक्रिया के बारे में भी खुलासा करते हुए कहा कि विक्की कौशल को भी 'टाइगर 3' पसंद आई और उन्होंने कहा कि फिल्म में जोया के किरदार को बहुत अच्छी तरह से प्रेजेंट किया गया। वाकई 'टाइगर 3' ने उनकी दिवाली को और स्पेशल बना दिया।
What If 2: मार्वल स्टूडियोज की 'व्हाट इफ 2' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी एनिमेटेड सीरीज
Emraan Hashmi: 'मैंने कई दुश्मन बना लिए', ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' कहने पर इमरान ने दस साल बाद तोड़ी चुप्पी
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना की अगली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' है। ये मूवी 8 दिसंबर को रिलीज हो रही है। पहली बार एक्ट्रेस विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर जाएंगी।