सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म 'टाईगर जिंदा है' के लिए कटरीना कैफ पूरी तरह तैयार है। फिल्म में 'दबंग खान' के साथ एक्शन सीन्स और रोमांटिक नंबर में नजर आने वाली कटरीना का बीती रात एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जहां वो सलमान की भांजे आहिल के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं।
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपनी बेटी अदिरा के दूसरे जन्मदिन पर शानदार पार्टी रखी। यशराज स्टूडियो में रखी इस पार्टी में करीना कपूर, करण जौहर, करिश्मा कपूर, प्रीती जिंटा, श्रीदेवी और रेखा समेत कई दिग्गज सितारें पहुंचे। इस दौरान सलमान की बहन अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।
अर्पिता ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अदिरा की पार्टी में आहिल की डेट कटरीना कैफ। वीडियो को अब तक तकीरबन 3 लाख बार इंस्टाग्राम पर देखा जा चुका है। लोगों ने कमेंट बॉक्स में कटरीना और आहिल को सेम फ्रेम में देख कर तारीफें की हैं। कटरीना को आहिल के साथ टॉय ट्रेन में झूलते देख आप भी अपना दिल दे बैठेंगे।
आप ये भी सोच रहे होंगे कि इस दौरान सलमान कहां थे तो आपका बता दें कि वो फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ वर्ल्ड टूर पर निकले हैं। प्रोजेक्ट की बात करें तो कटरीना-सलमान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में साथ नजर आने वाले हैं। 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि ये ऑनस्क्रीन जोड़ी पूरे 5 साल बाद पर्दे पर साथ में वापसी करने वाली