पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा के फिर से बॉलीवुड में लौटने की चर्चा थी। प्रियंका ने सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की 'भारत' साइन भी की थी लेकिन आज सुबह खबर आई कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट छोड़ने की वजहों के पीछे निक जोनस को बताया जा रहा है।
अब प्रियंका के इस फिल्म से हाथ खीच लेने से मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब इस फिल्म में प्रियंका की जगह कौन सी एक्ट्रेस होंगी। हो सकता है प्रियंका की जगह कटरीना कैफ सलमान के अपोजिट नजर आएं। पहले भी कटरीना कैफ के ‘भारत’ से जुड़ने की खबरें सामने आई थी लेकिन बाद में प्रियंका की एंट्री ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।
हालांकि कटरीना के पास इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं। एक तरफ वह शाहरुख खान के साथ जीरो में नजर आने वाली है तो दूसरी तरफ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरी करनी है लेकिन जब बात सलमान खान के साथ काम करने की आए तो हमे यकीन है कटरीना सलमान के लिए कुछ भी करेंगी।
कटरीना, अली अब्बास जफर और सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। सलमान और कटरीना की जोड़ी फैंस काफी पसंद भी करते हैं। वहीं कटरीना और अली अब्बास जफर की भी खूब बनती है, ऐसे में इस बात की ही ज्यादा संभावनाएं हैं कि ‘भारत’ में सलमान खान के अपोजिट कटरीना अब लीड रोल में नजर आएं।