रेमो डिसूजा की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'एबीसीडी' के तीसरे पार्ट में कटरीना कैफ एक पाकिस्तानी डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना के साथ फिल्म में वरुण धवन भी दिखेंगे। वरुण फिल्म में हिंदुस्तानी डांसर के रोल में होंगे। 'एबीसीडी' बॉलीवुड की बड़ी डांस फिल्मों में से है और इसके पिछले दोनों पार्ट हिट रहे हैं। दर्शकों को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।
खबरों के मुताबिक फिल्म की कहानी क्रॉस बार्डर लव स्टोरी होगी। पाकिस्तानी डांसर कटरीना लंदन में आयोजित एक डांस प्रतियागिता में भारतीय डांसर वरुण धवन से मिलेंगी। पिछले दोनों पार्ट की तरह इस फिल्म को भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डांस फिल्म बनने की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि कटरीना और वरुण अपने डांस मूव्स से दर्शकों को कितना आकर्षित कर सकेंगे।
फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। इसके डायरेक्टर रेमो डिसूजा और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। कटरीना, वरुण के अलावा फिल्म में प्रभुदेवा, धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनित पाठक होंगे। अगले साल ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। कटरीना की आने वाली अगली फिल्में तीनों खान के साथ हैं। वे सलमान खान के साथ 'भारत', आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां', और शाहरुख के साथ 'जीरो' में नजर आएंगी।
फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होगी। खबर है कटरीना कैफ का इस फिल्म में आइटम डांस है। फिल्म की कहानी हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी डांसर पर आधारित है।
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : PTI
कटरीना पाकिस्तानी डांसर के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं वरुण धवन भारतीय डांसर के किरदार में होंगे। दोनों की मुलाकात लंदन में हो रहे अंतरराष्ट्रीय डांस कंपीटिशन के दौरान होती है।