विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान का पहला लोगो सामने आ चुका है।फिल्म की रिलीज एक दिन पोस्टपोन हो गई है। अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 7 नवंबर नहीं, बल्कि 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी फिल्म के किसी भी किरदार से परदा नहीं गिरा है। फिल्म को लेकर निर्माता आदित्य चोपड़ा इस बात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं कि फिल्म के किरदार या उनके लुक से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर न जा सके।
लेकिन बावजूद इसके आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से कटरीना कैफ का लुक लीक हो चुका है। तस्वीर में आप देखेंगे कि कटरीना अजीब तरह के कपड़े में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कटरीना डांस की तैयारी कर रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कैटरीना एक डांसर बनी हैं। कटरीना ने पैर में घुंघरू बांध रखे हैं और साथ ही काफी सीरियस लुक में भी नजर आ रही हैं। ये पहली बार है जब फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिदोंस्तान’ से कटरीना का पूरा लुक सामने आया है और कोई शक नहीं कि वह शानदार है।
विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। हॉलीवुड की पिरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा आपको लोगो देखने के बाद हो ही जाएगा।
जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को रिलीज किया जा सकता है क्योंकि उस दिन यश चोपड़ा का जन्मदिन है। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं।