बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आज अपनी मां संग एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। फोटो संग दीपिका ने बहुत प्यारा कैप्शन भी दिया है। अभिनेत्री के इस फोटो को अभी तक सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने देखा और प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। फोटो में दीपिका मां को देख हंसती हुई दिख रही है जिसपर उनके फैन्स का दिल आ गया है। दीपिका की मां का नाम उज्जला पादुकोण हैं। वहीं, इस फोटो पर कटरीना कैफ का भी रिएक्शन आया है।
दीपिका पादुकोण की फोटो पर किया कटरीना कैफ ने कमेंट, एक्ट्रेस पढ़ेंगी तो ना रहेगा खुशी का ठिकाना
दीपिका पादुकोण ने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ' मां को मुस्कुराने के लिए उकसा रही हूं ... लेकिन वो बेहद ही नेचुरल हैं.' दीपिका की मां उज्जला जहां ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आई तो वहीं दीपिका ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है। बता दें कि दीपिका के लिए साल 2018 बहुत ही अच्छा रहा, अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में अपने प्रदर्शन के लिए ढेर सारी तारीफ मिली थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई।
trying to get her to smile...but she’s such a natural...❤️ #motheranddaughter
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
कभी एक-दूजे से दूर रहने वालीं कटरीना और दीपिका में आज बहुत नजदीकी देखी जा रही है। दरअसल, कटरीना ने भी दीपिका और उनकी मां की इस खूबसूरत तस्वीर पर प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- 'कितनी सुंदर है ये।' बता दें कि रणबीर कपूर संग कटरीना का नाम जुड़ने के बाद दीपिका का अभिनेता से ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से यह दोनों अभिनेत्री एक दूसरे को पसंद नहीं करती थीं। वहीं, दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर बसा लिया और कटरीना का भी रणबीर से ब्रेकअप हो गया। इन दिनों रणबीर का नाम आलिया भट्ट संग जुड़ रहा है।
बता दें कि मेट गाला और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरत का जादू बिखेरने के बाद, अभिनेत्री ने आखिरकार साल के अंत में सबसे शानदार शादी कर 2018 की सबसे बड़ी न्यूजमेकर रहीं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एशिया की 'सबसे सेक्सी एशियाई महिला' के रूप में भी अपना खिताब हासिल किया है।
इतना ही नहीं तीन साल में दूसरी बार दीपिका ने ब्रिटेन स्थित समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' द्वारा प्रकाशित शीर्षक हासिल किया है। वहीं, 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में सूचीबद्ध होने के बाद, अब दीपिका पादुकोण फोर्ब्स सेलेब 100 की सूची में टॉप 5 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला अभिनेत्री बनी गयी है, जिसका हाल ही में अनावरण किया गया था।