करियर की पहली फिल्म से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके कार्तिक आर्यन के पैर इन दिनों जमीं पर नहीं हैं। कार्तिक की फिल्म 'लुका छिपी' जल्द रिलीज होने वाली हैं। पहली ही फिल्म से फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन चुके कार्तिक ने फिल्म के जबरदस्त हिट होने के बाद एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
Sonu Ke Titu Ki Sweety
- फोटो : file photo
कार्तिक आर्यन ने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। कार्तिक आर्यन ने बताया - 'सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद मुझे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ ऑफर हुए थे। मैं रोल के साथ खुद को मैच नहीं कर पा रहा था इसलिए मैंने इस ऑफर को मना कर दिया। मुझे पैसा नहीं चाहिए। मैं इस हालत में नहीं हूं जहां मुझे पैसों की ज्यादा जरुरत हूं।' वहीं कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि कार्तिक ने 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के हिट होते ही अपनी फीस में इजाफा कर दिया है।
3 of 5
Sonu Ke Titu Ki Sweety
- फोटो : file photo
रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक की फीस पहले 35 लाख थी और अब उन्होंने इसे 3 करोड़ कर दिया है। कहा जाता है कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब फिल्म मेकर लव रंजन, प्रोड्यूसर कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने कार्तिक को 'प्यार का पंचनामा 3' के लिए अप्रोच किया। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही इस फिल्म का अनाउंसमेंट हो सकता है।
4 of 5
sara and saif
- फोटो : twitter
'सोनू की टीटू की स्वीटी' फिल्म के अलावा कार्तिक सारा अली खान की वजह से भी काफी चर्चा में थे। दलअसल, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। शो में सारा अली खान पापा सैफ के साथ पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद बताया था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। सारा के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी।
5 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : instagram
फिल्म 'लुका छिपी' की बात करें तो यह 1 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। 'लुका छुपी' फिल्म को लक्ष्मण उतरेकर ने डायरेक्ट किया है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में नजर आए थे तो वहीं कृति सेनन 'स्त्री' फिल्म में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं।