फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कार्तिक आर्यन का रैप वीडियो वायरल, कहा- 'कोरोना स्टॉप करो ना'

Wed, 25 Mar 2020 08:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 25 Mar 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Viral Video of Corona Rap Karo Na due to Covid 19 CoronaVirus outbreak lockdown
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर के चलते पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देश को लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी क्वारंटीन में हैं। अपने खाली वक्त में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सचेत कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक और अनोखा तरीका अपनाया है।

Kartik Aaryan Viral Video of Corona Rap Karo Na due to Covid 19 CoronaVirus outbreak lockdown
Kartik Aaryan - फोटो : social media

दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस पर रैप करते नजर आ रहे हैं। इस रैप वीडियो की मदद से कार्तिक अपने फैंस को सचेत कर रहे हैं। वहीं कार्तिक का वीडियो वायरल हो चुका है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Kartik Aaryan Viral Video of Corona Rap Karo Na due to Covid 19 CoronaVirus outbreak lockdown
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वीडियो में कार्तिक आर्यन रैप करते  हुए पार्टी न करने, लोगों से न मिलने और लगातार हाथ धुलते रहने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन घर से काम करने और घर के लिए काम करने के लिए भी कह रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, 'जब तक घर नहीं बैठोगे, मैं याद दिलाता रहूंगा। कोरोना स्टॉप करो ना।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jab tak Ghar nahi baithoge, Main yaad dilaata rahunga ! #CoronaStopKaroNa #CoronaRapKaroNa 🎶 Keep spreading the word 🙏🏻 🎶 - @_abhiprabhu__

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Viral Video of Corona Rap Karo Na due to Covid 19 CoronaVirus outbreak lockdown
पीएम मोदी, कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस से जुड़ा कोई पोस्ट किया है। इससे पहले भी हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हुआ था। कार्तिक के इस वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए तारीफ की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed