कोरोना महामारी और उसके बाद लगे लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड में जैसे मंदी सी आ गई थी। करीब दो साल के बाद सितारे अब पहले की तरह बिंदास होकर शूटिंग और फिल्म प्रमोशन में जुटे नजर आ रहे हैं। इन दिनों कई सितारे अपने-अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग देश-विदेश की तमाम लोकेशंस पर कर रहे हैं। हाल ही में शूटिंग के लिए लिए रवाना होते वक्त इन स्टार्स को कैमरे में कैद किया गया। अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। इसकी शूटिंग के लिए वह यूरोप रवाना हो गए हैं। पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान कार्तिक फोटोग्राफर्स को पोज देते नजर आए। वहीं, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी इस समय अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर रवाना हुई हैं। उन्हें भी पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। उर्वशी ने भी इस दौरान जमकर पोज दिए। हालांकि वह किस फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर गई हैं, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। उनके अलावा अनन्या पांडे भी अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'द समर टर्न्ड प्रिटी' का प्रमोशन करती नजर आईं। इस दौरान पीली रंग की ड्रेस में अनन्या काफी बिंदास नजर आईं।
Shooting Looking: यूरोप रवाना हुए कार्तिक तो उर्वशी ने पकड़ी जयपुर की फ्लाइट, जानिए कहां बिजी हैं ये सितारे
नीतू कपूर से मिठाई मांगते दिखे पैपराजी
हाल ही में नीतू कपूर भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से पूछा, 'सोते नहीं हो तुम लोग?' इस पर पैपराजी ने कहा, 'यहीं एयरपोर्ट पर ही रहते हैं।' इसके बाद पैपराजी ने पूछा, 'मैम कहां जा रहे हो, लंदन'? नीतू कहती नजर आईं, 'यस'। पैपराजी ने पूछा, 'आलिया के पास?' इस पर नीतू कपूर ने कहा, 'नहीं मेरी बेटी वहां है'। जब पैपराजी ने पूछा बहू से नहीं मिलोगे, तो नीतू कपूर कहती नजर आईं कि बहू शूटिंग के लिए गई है। इतना ही नहीं पैपराजी ने नीतू कपूर से मिठाई की डिमांड भी कर दी। बोले मैम वहां से मिठाई लेती आइए और हमारा मुंह मीठा कराइए।
जैस्मिन भसीन को दी बधाई
जैस्मिन भसीन को भी पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था, लेकिन पैपराजी ने जब गुजारिश की तो उन्होंने मास्क उतारकर कई पोज दिए। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी भी नजर आए। पैपराजी ने जैस्मिन भसीन को बिलेटेड हैप्पी बर्थडे कहा। बता दें कि बीते 28 जून को जैस्मिन का जन्मदिन था।
अनन्या ने पूछा क्रू के भाई का हालचाल
मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो के शो के प्रमोशन के दौरान अनन्या आसपास मौजूद लोगों से बड़े प्यार से मिलती दिखीं। हालांकि, अनन्या ने शो का प्रमोशन मुंबई में ही किया है। इस दौरान एक क्रू के सदस्य से वह उनके भाई की राजीखुशी पूछती भी नजर आईं।
मधु को कहा शुक्रिया
'रोजा' फेम एक्ट्रेस मधु भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने काफी अच्छे से पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराईं। पैपराजी ने इसके लिए उन्हें खासतौर से शुक्रिया कहा।