युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन जिन्होंने हाल ही में राम माधवानी के साथ मिलकर अपने करियर का अनोखा 'धमाका' किया है, अब शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज की अगली फिल्म करने जा रहे हैं। रेड चिलीज की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ की काफी तारीफ हुई है। फिल्मों की शूटिंग के लिए देश में माहौल ठीक हो चुका है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram - kartikaarya
तमाम निर्देशक उत्तर पूर्व से लेकर राजस्थान तक में अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर चुके हैं लेकिन कार्तिक आर्यन की पहले से बन रही दोनों फिल्मों 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग फिर से शुरू नहीं हो पाई है। इन दोनों फिल्मों के सितारों की तारीखों का सामंजस्य फिर से बैठ पाए, उससे पहले कार्तिक फटाफट बन सकने वाली फिल्में कर रहे हैं।
3 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
आगे का खाली समय को भरने के लिए कार्तिक अब अजय बहल की फिल्म करने जा रहे हैं। अजय बहल की ये फिल्म शाहरुख खान की कंपनी बना रही है जिसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए उन्होंने कार्तिक आर्यन से बातचीत शुरू की है। सूत्र बताते हैं कि बातचीत काफी सकारात्मक है और इसलिए अजय बहल अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जल्द काम शुरू कर सकते हैं।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
अजय बहल ने अपनी पिछली फिल्म 'सेक्शन 375' बनाई थी जो यौन उत्पीड़न के मामलों को उजागर करती है लेकिन अपनी नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म के साथ वह एक नया सामाजिक मुद्दा उठाएंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कार्तिक तो लगभग तैयार हो ही गए हैं और बाकी के कलाकारों को भी फिल्म के लिए कास्ट करने की तैयारी चल रही है।
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Twitter
उधर, राम माधवानी के निर्देशन में बनी कोरियन फिल्म 'द टेरर लाइव' की रीमेक ‘धमाका’ के ओटीटी पर जाने की बात पहले से ही तय हो तुकी हैं। लाइन में उनकी कई फिल्में और लगी हुई हैं। इनमें सबसे पहले मुख्य तौर पर 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' फिल्में हैं। कुछ ही समय पहले घोषणा हुई है कि कार्तिक रोहित धवन के निर्देशन में अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठापुररामुलू' के हिंदी रीमेक में भी काम करेंगे।