{"_id":"65ebf72403a2d9526102573e","slug":"kartik-aaryan-start-shooting-of-bhool-bhulaiyaa-3-shared-update-on-social-media-2024-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: कार्तिक ने शुरू की भूल भुलैया 3 की शूटिंग, बोले- करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: कार्तिक ने शुरू की भूल भुलैया 3 की शूटिंग, बोले- करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बंपर कमाई की थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आई थी। अब दर्शकों को इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच कार्तिक ने अपने चाहने वालों को इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। .अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं"। फोटो में कार्तिक को देवी-देवाओं के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।
इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। लोग उन्हें इस फिल्म के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान कार्तिक का साथ देना।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मंजूलिका और रूह बाबा को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इसमें तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी हैं। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी अनीस बज्मी इसका निर्देशन कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित नजर आ सकती हैंँ। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान अब तक नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।