एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। एक शो में सारा पहले ही मान चुकी हैं कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। जिसके बाद ही दोनों को अक्सर साथ में देखा जाने लगा। अब एक बार फिर से कार्तिक को सारा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है।
2 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
कार्तिक आर्यन ने इस दौरान ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी है और किसी खिड़की के पास खड़े हैं। वहीं दूसरी एक तस्वीर में वो सीढ़ियों के पास खड़े हैं। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कार्तिक आर्यन कैमरे से छुपकर सारा से मिलने पहुंचे हैं।
3 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
सारा और कार्तिक आर्यन इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 कर रहे हैं। फिल्म के सेट पर तो दोनों साथ में होते ही हैं। वहीं एक ही जिम जाते हुए कई बार दोनों स्पॉट किए गए हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि जल्द ही दोनों साथ में दूसरी फिल्म साइन करने वाले हैं।
4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : Instagram
डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के करीब आने से सारा की मां अमृता सिंह नाराज हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सारा की पर्सनल लाइफ प्रभावित हो रही हैं और वह लगातार कार्तिक के साथ लिंकअप होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
5 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : social media
वहीं सारा के पिता सैफ अली खान को लेकर कहा जा रहा है कि वो इन दोनों के रिश्ते से रिलैक्स हैं। सैफ को सारा और कार्तिक के रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है। सारा अपने पिता सैफ के बहुत करीब हैं।