युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन अब सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं की राह पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म 'धमाका' के लिए निर्माताओं से तय फीस नहीं, बल्कि मुनाफे का एक हिस्सा लेने का सौदा किया है। यह ऑफर निर्माताओं ने खुद ही कार्तिक के सामने रखा था जिसे कार्तिक ने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया।
2 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : फाइल
मार्च के महीने में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हो जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। कई कलाकारों ने तो इस कठिन परिस्थिति में अपनी फीस भी कम की। इसी माहौल को देखते हुए कार्तिक ने भी फिल्म 'धमाका' के लिए निर्माताओं के मुनाफे वाले ऑफर को तुरंत हां कह दी। इससे न तो निर्माताओं पर ज्यादा दिक्कत होगी और न ही कार्तिक को कोई परेशानी आएगी।
3 of 6
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब तक किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। राम माधवानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'धमाका' पहली होगी जिसके साथ कार्तिक लॉकडाउन के बाद अपनी नई शुरुआत करेंगे। फीस की जगह पर मुनाफा देने की बात तो तय हो गई है लेकिन यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर फिल्म के मुनाफे का कितना फीसदी कार्तिक को मिलेगा?
4 of 6
शाहरुख खान और सलमान खान
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्म के मुनाफे में से हिस्सा देने का सौदा निर्माताओं को भी पसंद आता है। क्योंकि, इससे निर्माताओं को फिक्र नहीं रहती कि उन्हें कलाकार को मोटा पैसा चुकाना पड़ेगा। फिल्म की कमाई अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी होती है तो उस हिसाब से ही कलाकार को भी अच्छा पैसा मिलता है। जबकि, अगर फिल्म को ही घाटा हो तो कलाकार भी घाटे में रहेगा। अब तक सलमान, शाहरुख और अक्षय जैसे कलाकार ही निर्माताओं के साथ मुनाफे में ही हिस्सेदारी करते थे। अब कार्तिक आर्यन भी इसी लाइन में आकर खड़े हो गए हैं।
5 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
कार्तिक की फिल्म 'धमाका' वर्ष 2013 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'द टेरर लाइव' की रीमेक होगी। बताया जा रहा है कि कार्तिक इस फिल्म में एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने कुछ पत्रकार दोस्तों से बातचीत करके किरदार की बारीकियों को भी समझा है। फिल्म बहुत छोटे बजट की है जिसे सिर्फ एक जगह पर ही पूरा किया जाएगा। कार्तिक इस फिल्म को सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह एक कॉमेडी अभिनेता होने की अपनी छवि को बदलना चाहते हैं।