लॉकडाउन की वजह से लोग घर पर रहने के लिए मजबूर हैं। सितारे भी कुछ ना कुछ करके खुद को व्यस्त रख रहे हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लोगों को अलग-अलग तरह से जागरूक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनकी तारीफ कर चुके हैं। इस बीच कार्तिक ने कोरोना वायरस से जुड़ा एक और पोस्ट शेयर किया है।
कार्तिक आर्यन को ऐसे मिली कोरोना वायरस की दवा, फैंस बोले- 'बायोटेक्नोलॉजी जो पढ़ी है'
कार्तिक ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें कोरोना की वैक्सीन मिल गई है। कार्तिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि उन्हें कोरोना खत्म करने वाली वैक्सीन मिल गई है।
साथ ही कार्तिक यहां एक ट्विस्ट भी देते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आज सपना आया कि मुझे वैक्सीन मिल गई।' वीडियो में कार्तिक चारों ओर से फैंस से घिरे हैं और कार के ऊपर चढ़कर वो उनका आभार जता रहे हैं। कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए।
Aaj Sapna Aaya ki Mujhe Vaccine Mil Gayi👨🏻🔬
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कार्तिक के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- 'हमारा साइंटिस्ट'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'भगवान से मेरी विनती है कि आपका सपना सच हो जाए और भारत का विकास फिर से शुरू हो जाए।' वीडियो में भारी भीड़ दिख रही है ऐसे में कई यूजर्स ने सोशल डिस्टेंसिंग की भी सलाह दी।

एक यूजर ने कार्तिक को लिखा- 'बायोटेक्नोलॉजी जो पढ़ी है भाई ने।' कार्तिक ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा- 'आप बायोटेक्नोलॉजी से भाई को हटा सकते हैं लेकिन भाई से बायोटेक्नोलॉजी नहीं हटा सकते।' बता दें कि कार्तिक ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से बॉयोटेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की है।
Coronavirus: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी कोरोना पॉजिटिव, मार्च में गई थीं श्रीलंका