बॉलीवुड के हैंडसम बॉय कार्तिक आर्यन अपने करियर से ज्यादा अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों कार्तिक ने एक इवेंट वादा किया था कि वो समय मिलते ही सारा अली खान को डेट पर ले जाएंगे, लेकिन कार्तिक ने इस उम्मीद को तोड़ दिया। शनिवार रात कार्तिक आर्यन को उनकी गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के साथ स्पॉट किया गया।
2 of 5
कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक और अनन्या एक ही गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की तो कार्तिक अपना चेहरा छिपाते नजर आए। गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे कार्तिक अपना चेहरा हैट से छिपाने की कोशिश करते दिखे। उस वक्त गाड़ी की बैक सीट में मौजूद अनन्या पांडे मुस्कुराते नजर आईं।
3 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में ये जोड़ी रोमांस करती दिखेगी। बीते दिनों कार्तिक की आने वाली फिल्म 'लुका छिपी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म कार्तिक के अपोजिट कृति सेनन हैं।
बीते दिनों उन्होंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी। सारा अली खान की यह बात कई दिनों तक चर्चा में रही। शो में सारा अली खान पापा सैफ के साथ पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद बताया था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद से सारा और कार्तिक को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था।
इसके बाद कार्तिक ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'बतौर कलाकार मुझे सारा का काम बहुत पसंद है। मैंने उनकी फिल्म देखीं, उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है। सारा में खास बात यह है कि उनके मन में जो बात होती है वह सबके सामने बोल देती हैं छिपाती नहीं है। इससे पता चलता है कि उनका दिल कितना साफ है।'