सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा ने 18 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की पार्टी बेहद शानदार तरीके से आयोजित की गई। श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा की इस पार्टी में परिवार के कई करीबी सदस्य शामिल हुए थे। उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे खास बात ये है कि जया बच्चन और करिश्मा कपूर सालों बाद एक साथ नजर आईं हैं।
निखिल नंदा के जन्मदिन पर सालों बाद साथ नजर आईं करिश्मा कपूर और जया बच्चन, तस्वीरें वायरल
खबरों की मानें तो ये पार्टी दिल्ली में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा सहानी कपूर के घर आयोजित की गई थी। इस पार्टी में रिद्धिमा की बेटी समारा भी मौजूद थीं। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की है। करिश्मा इस पार्टी में ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और पैंट में दिखीं। करिश्मा ने बूमरैंग साझा करते हुए लिखा- Famjam। करिश्मा के अलावा उनकी कजिन रिद्धिमा ने भी कई तस्वीरें साझा की हैं।
इस पार्टी की बेहद खास बात ये थी कि अपने दामाद का जन्मदिन मनाने जया बच्चन भी रिद्धिमा के घर पहुंची थी। इस दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई है उसमें करिश्मा और जया एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि किसी वक्त में करिश्मा कपूर जया बच्चन की बहू बनने वाली थीं, लेकिन ये हो नहीं पाया।
View this post on Instagram
करिश्मा और अभिषेक बच्चन के अफेयर के बारे में सभी जानते थे। यहां तक कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ कारणों से ये रिश्ता टूट गया। इसके चलते कपूर खानदान और बच्चन परिवार में थोड़ा तनाव भी आ गया था। हालांकि धीरे धीरे इनके बीच संबंध ठीक हो गए।
इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की थी तो वहीं करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि आपसी मतभेदों के कारण यह रिश्ता नहीं चल पाया। अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। कई बार करिश्मा और उनके बच्चों की तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद होती रहती हैं।