करीना कपूर आखिरी बार फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में नजर आई थीं । इसके बाद से उनकी फिलहाल कोई फिल्म नहीं आई है । कुछ समय पहले करण जौहर ने करीना को फिल्म 'तख्त' में लेने का ऐलान किया था । यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी । खबरों की मानें तो करीना अपने बेटे तैमूर की वजह से कम फिल्में कर रही हैं ।
हाल ही में करीना से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि ऐसा कौन सा काम है जो आप करना चाहती हैं और वो अभी तक नहीं हुआ है?इसका जवाब देते हुए करीना कपूर खान ने कहा, ‘शायद संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म । इसके लिए उन्हें तैमूर के 10 साल के होने का इंतजार करना होगा क्योंकि उससे पहले मैं उसे लम्बे समय के लिए अकेला नहीं छोड़ सकती हूं।’
3 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
करीना ने इसके बाद हंसते हुए अपनी बात आगे बढ़ाई और कहा, ‘मैं और संजय हमेशा यह मजाक करते रहते हैं। हालांकि मैं उम्मीद करती हूं कि तैमूर जल्द ही बड़ा हो जाएगा और हम साथ में काम कर पाएंगे।’ बता दें कि संजय लीला भंसाली अपनी दो सबसे बड़ी हिट फिल्में 'बाजीराव मस्तानी' और 'रामलीला' में करीना कपूर खान को लेना चाहते थे ।
करीना ने कुछ कारणों के चलते इन फिल्मों का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था । फिर ये फिल्में दीपिका पादुकोण की झोली में आ गई थीं । करीना, संजय की फिल्म में फिलहाल इसलिए काम नहीं करना चाहती हैं क्योंकि वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग 200-200 दिनों तक करते हैं।
5 of 5
taimur ali khan
- फोटो : इंस्टाग्राम
वो अपनी फिल्म के लिए बहुत बड़े सेट लगाते हैं, जिसके लिए उन्हें काफी तैयारियां करनी होती हैं। इसी वजह से कई सारे कलाकार चाहते हुए भी संजय के साथ काम नहीं कर पाते हैं। फैंस को अब करीना और संजय को साथ में देखने के लिए तैमूर के 10 साल के होने का इंतजार करना होगा ।