करीना कपूर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना लगातार काम कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों की शूटिंग घर से ही की। जब स्टूडियो वगैरह खुलने लगे तो करीना शूट के लिए वहां स्पॉट की गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है। उनके इस बिंदास अंदाज की तारीफ हो रही है। पिंक कलर की ड्रेस पहने करीना एक ब्रांड के लिए शूट करने पहुंची थीं। इससे पहले भी जब वह तैमूर के वक्त प्रेग्नेंट थीं तो करीना ने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक किया था। जिसके बाद अन्य अभिनेत्रियों को यह ट्रेंड फॉलो करते हुए देखा गया। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्रेंग्नेसी के दौरान भी काम किया और अपनी निजी जिंदगी का प्रोफेशन पर कोई असर नहीं पड़ने दिया।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं करीना कपूर, प्रेग्नेंसी के दौरान बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 15 Dec 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन