करीना कपूर हाल ही में बेटे तैमूर अली खान के प्ले स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचीं। जहां उनके लुक्स की खूब चर्चा रही। हाल ही में करीना, अरबाज खान के शो में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया। उन्होंने तैमूर से लेकर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताईं।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : file photo
अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में दिखने वालीं करीना सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी है हालांकि वो खुद इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि भले ही वो आधिकारिक रुप से सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन वो किसी दूसरे नाम से हैं और सभी पर बराबर नजर रखे रहती हैं।
3 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
शो में करीना ने ट्रोल करने वाले कई यूजर्स के ट्वीट्स पढ़े। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि 'जितने अमीर लोग, उतने कम कपड़े।' इस ट्वीट का जवाब देते हुए करीना कहती हैं कि 'हम लोग पैसे बचाने के लिए कम कपड़े पहनते हैं।' करीना के जवाब पर अरबाज खान कहते हैं कि 'शायद इसी वजह से अमीर भी हैं।' वहीं करीना आगे कहती हैं कि 'हम कपड़ों पर पैसे खर्च नहीं करते लेकिन बाकी चीजों पर खूब खर्च करते हैं।'
4 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : file photo
इससे पहले अरबाज के इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया था जिसमें करीना ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी। करीना को एक यूजर का कमेंट दिखाया जाता है जिसमें वो करीना को सलाह दे रही होती हैं कि 'अब आप आंटी हो गई हैं, टीएनजर जैसा बनने की कोशिश मत करो।' जिसके बाद करीना कहती हैं कि 'लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि सेलिब्रिटीज की फीलिंग्स होती है। उनके भी इमोशंस होते हैं। वो सोचते हैं कि सेलिब्रिटीज, एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की कोई फीलिंग नहीं होती। जिसके जो मन में आता है वो लिख देता है।'
5 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : file photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना की आखिरी फिल्म वीरेे दी वेडिंग थी जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिलहाल वो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म गुड न्यूज कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वो धर्मा प्रोडक्शन की ही तख्त में भी दिखेंगी।