आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद अब दर्शकों के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' लेकर आ रहे हैं । आमिर खान ने कुछ समय पहले ही इसकी घोषणा की थी । फिल्म में करीना कपूर को फीमेल लीड रोल मिला है । हाल ही में करीना ने फिल्म को लेकर कई राज खोले ।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
करीना कपूर ने राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने 19 साल के लंबे करियर में पहली बार किसी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। करीना ने कहा- मैं आमिर को जानती हूं वह कैसे हैं । मुझे लगता है वह इस किरदार के लिए 100 प्रतिशत निश्चित होना चाहते थे।
3 of 5
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वो कहती हैं, 'एक दिन अचानक से आमिर का मेरे पास फोन आया और उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं तुम इस फिल्म को सुनो जिसको लेकर मैं बहुत एक्साइटिड हूं। यह बहुत अचानक से हुआ। मैंने कुछ मिनटों तक स्क्रिप्ट सुनी और उन्होंने कहा चलो कुछ सीन्स को पढ़ते हैं।'
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
'मैंने कभी इस तरह से नहीं किया था। मैंने सोचा यह क्या हो रहा है। मैंने सोचा अगर मैं ऐसा करती हूं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। ये मेरा पहला ऑडिशन था। मुझे लगता है समय बदल गया है और अगर मैं इसमें शामिल ना होकर डीवा की तरह व्यवहार करती हूं तो यह गलत होगा।'
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
साथ ही सैफ ने मुझे कहा- 'इसमें गलत क्या है। फिल्ममेकर Al Pacino भी इस किरदार के लिए टेस्ट करते। इसमें कुछ गलत नहीं है। एक एक्टर और आर्टिस्ट के तौर पर हमें श्योर होना चाहिए।' खबरों के अनुसार, 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।