करीना कपूर खान बॉलीवुड की डीवा हैं जिन्होंने अपने अभिनय के साथ साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीता है। करीना अपने दिल में कुछ नहीं रखती हैं और उन्हें जो सही लगता है वो बोल देती हैं। इन दिनों करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। वह अक्सर बेटे तैमूर और पति के साथ की तस्वीरें साझा करती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दादा दादी की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर को करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में उनके दादा राज कपूर और दादी कृष्णा राज कपूर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने एक हार्ट की इमोजी भी साझा की है। करीना के साथ-साथ इस तस्वीर को करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। जहां से क्रॉप कर करीना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
तस्वीर: करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की दादा-दादी की फोटो, याद करते हुए लिखी ये खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन