मल्टीस्टारर फिल्मों का हिंदी फिल्म जगत में शुरू से क्रेज रहा है। दर्शक एक ही फिल्म में कई बड़े सितारों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि कभी यह फिल्म हिट तो कभी फ्लॉप हो जाती हैं। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' इसी का एक उदाहरण है जहां वरुण धवन से लेकर आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कलाकार मिलकर भी फिल्म को हिट नहीं करा सके।
2 of 4
Takht
- फोटो : social media
अब करण जौहर फिर एक बार 'तख्त' में मल्टीस्टारर फॉर्मूला आजमाने जा रहे हैं। हालांकि वह इस बार फिल्म को लेकर कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। फिल्म की शूटिंग के लिए करण ने 170 दिन का शेड्यूल बनाया है। 'तख्त' की शूटिंग फरवरी 2020 के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। 'तख्त' की घोषणा करण जौहर ने पिछले साल अगस्त महीने में की थी।
तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जाह्रवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार, 'जल्द ही इस पीरियड ड्रामा फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी। करण जौहर स्क्रिप्ट की आखिरी एडिटिंग में लगे हुए हैं। वहीं इस दौरान फिल्म की प्रोडक्शन टीम कलाकारों के डेट तय करने में लगी हुई है। जहां कई एक्टर्स अपने हिस्से की शूटिंग अलग-अलग करेंगे वहीं रणवीर सिंह, करीना कपूर और विक्की कौशल कई कुछ सीन्स के लिए एक साथ शूटिंग करेंगे।'
चर्चा है कि फिल्म में अनिल कपूर शाहजहां के किरदार में नजर आएंगे। यह उनकी पहली पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म दारा शिकोह और औरंगजेब के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो वह इन दिनों फिल्म '83' को लेकर व्यस्त हैं तो वहीं करीना कपूर 'गुड न्यूज' तो भूमि पेडनकर 'पति-पत्नी और वो' के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं।