कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बना कर भेजता है, लेकिन कई बार लोग इस रिश्ते को पूरी तरह से नहीं निभा पाते। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की गलियों में भी बहुत से रिश्ते ऐसे बने जो शादी के बंधन में बंधे, लेकिन फिर उनकी राहें अलग हो गईं। इनमें कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। हालांकि हम यहां बात कर रहे हैं एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता के बारे में जिनके रास्ते बहुत पहले अलग हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों करीना और करिश्मा की परवरिश में इस बात का ज्यादा असर नहीं पड़ने दिया।
रणधीर और बबीता जब अलग हुए तो उस वक्त करीना महज 7 साल की थीं। ये बात तो हर कोई जानता है कि बबीता ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अपने दम पर की है। इतना ही नहीं खुद करीना और करिश्मा भी अक्सर अपनी मां की तारीफ करती दिखती हैं जिन्होंने बिना किसी बाहरी मदद के एक सिंगल मां का फर्ज निभाया है।
3 of 6
करीना कपूर
- फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने अपने माता-पिता के तलाक के बारे में बात की और कई खुलासे किए। करीना ने बताया कि उनके माता पिता भले ही एक छत के नीचे ना रहते हों, लेकिन वो एक अच्छे दोस्त हैं। करीना ने कहा कि, 'मेरी मां मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं, लेकिन मैं अपने पिता का भी उतना ही प्यार और सम्मान करती हूं। करीना ने कहा कि वो एक ऐसे किस्म के शख्स हैं जो हमारे साथ भले ना रहते हों, लेकिन हमेशा हमारा साथ देते हैं।'
4 of 6
मां बबीता के साथ करीना कपूर
करीना ने कहा कि, 'वो कभी भी खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार नहीं करते, लेकिन हमें पता है कि वो हमारे साथ खड़े हैं। मेरे माता-पिता का संबंध बहुत ही प्यारा है क्योंकि कई बार जब दो लोगों को ये एहसास होता है कि उनकी जिंदगी वैसे नहीं चल रही जैसी उन्होंने सोची थी तो अलग हो जाना ही बेहतर है और उन्होंने अलग रहते हुए भी सारे फर्ज निभाए हैं। जरूरी नहीं है कि आप साथ ही रहें, आप दूर रहकर भी दोस्त रह सकते हैं और फैसले ले सकते हैं।
5 of 6
करीना कपूर
- फोटो : amar ujala
करीना ने आगे कहा कि, 'ये जरूरी नहीं है कि सब एक छत के नीचे हमेशा साथ रहें तो ही परिवार बना रहेगा। मैंने और करिश्मा ने बहुत कम उम्र में ही इस बात को समझ लिया था कि ऐसे भी रिश्ता हो सकता है। मैंने अपने माता-पिता को देखा है कि जरूरत के वक्त वो हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं और फिर कभी वो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते हैं, जो कि मेरे हिसाब से बहुत अच्छा है।'