बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा करीना कपूर खान अपना जन्मदिन 21 सितंबर को मनाती हैं। सोमवार को वह अपना 40वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। अपने जन्मदिन से पहले करीना कपूर भावुक हो गई हैं। साथ ही उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन के साथ अपनी जिंदगी के बेहद खास अनुभव को भी साझा किया है।
जन्मदिन से पहले भावुक हुईं करीना कपूर, बताया 40 साल में इन चीजों ने अभिनेत्री को बनाया मजबूत
करीना कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं, लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। साथ ही अपनी जिंदगी के अनुभवों के बारे में भी बताती रहती हैं। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना कपूर ने अपने 40वें जन्मदिन के लिए खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'जैसे ही मैं अपना 40वें साल में प्रवेश कर रही हूं। मैं बैठना चाहती हूं और प्यार करना, हंसना, माफ करना, भूलना और सबसे महत्वपूर्ण बात प्रार्थना करना और मुझे ताकत देने के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिसने मुझे मजबूत बनाया।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना कपूर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'शुक्रिया मेरे अनुभव और फैसलों के लिए जिसने में महिला बनाया। मैं कभी सही, कभी गलत, कभी महान तो कभी ऐसे रही हूं। हाय! बिग 40, इसे बड़ा बनाना।' सोशल मीडिया पर करीना कपूर का यह पोस्ट और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री की कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उन्हें जन्मदिन की पहले से बधाई भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान जल्दी ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बीते दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने एक बयान जारी करके इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बयान में कहा, ‘हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।’
पढ़ें: यौन शौषण पर कंगना रणौत का बड़ा खुलासा, कहा- 'हीरो मुझे अपने रूम और वैन में ले जाते, दरवाजा बंद...'