करीना कपूर खान ने कहा कि महिलाएं जीवन में हर परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हैं। करीना ने मुंबई में रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट के मौके पर महिला सशक्तीकरण के बारे में बात की।
ये भी पढ़ें- भारत को Oscar में मिली जगह, लाइब्रेरी में शामिल हुईं इन 3 फिल्मों की स्क्रिप्ट
करीना से जब जायरा के साथ विमान में हुई छेड़खानी की घटना पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक श्रेष्ठ हैं। हम योद्धा हैं और हमारी जिंदगी में जो भी परिस्थिति आती है फिर वह व्यक्तिगत जीवन में आए या पेशेवर, हम उसका योद्धा के रूप में सामना करते हैं।’
ये भी पढ़ें- आज खुश बहुत हैं अमिताभ, सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या 8 करोड़ के पार
उन्होंने कहा, ‘हम देवी लक्ष्मी को पूजते हैं वह महिला हैं और जब हम अपनी भूमि के बारे में बात करते हैं तो उसे भी हम मातृभूमि कहते हैं इसलिए महिलाएं अधिक श्रेष्ठ हैं।’ आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, फातिमा सना, भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों के साथ ही जायरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।
करीना से जब पूछा गया कि मौजूदा समय में उन्हें बॉलीवुड की कौन सी अभिनेत्री अधिक पसंद है तो उन्होंने कहा, ‘सभी अभिनेत्रियां, फिर चाहे वह आलिया हों, दीपिका हों या कटरीना कैफ। मुझे लगता है कि इन सभी ने अपने करियर में महान उपलब्धियां हासिल की हैं। चूंकि हम 12-15 सालों से एक साथ काम कर रहे हैं इसलिए एक नाम लेना जायज नहीं होगा, मेरे लिए हर कोई बेहतर है।’