बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर बताया कि सभी सोशल मीडिया को मिलाकर उनके फॉलोअर्स की संख्या 8 करोड़ पहुंच गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि ‘इस विस्तारित परिवार के मेरे प्यारे साथियों दिल थामकर सुनिए, सोशल मीडिया पर कुल संख्या, आठ करोड़ हो गई है, इसे संभव बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : twitter
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 31.7 करोड़, फेसबुक पर 2 करोड़ 77 लाख, 31हजार 622 और इंस्टाग्राम पर 62 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा उनके ब्लॉग पर भी फॉलोअर्स हैं।
चार दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड में काम कर रहे 75 साल के अभिनेता अमिताभ डिजिटल प्लेटफार्म पर काफी सक्रिय हैं और अपने निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातों को अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा वह अपने ब्लॉग के माध्यम से साझा करते रहते हैं।
वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन ने इस डिजिटल युग में फिल्मी दुनिया को फिल्म उद्योग कहे जाने पर आपत्ती जताई है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'डिजिटल कैमरा, आज के युग में हमें आश्चर्य रूप से स्वतंत्र महसूस करने की अनुमति देता है। पुराने समय में बनने वाली सेल्युलाइड फिल्म की तरह कोई फिल्म नहीं है और मैं अक्सर हैरान हो जाता हूं कि हम अभी तक 'फिल्म' उद्योग क्यों पुकारते हैं?'
अमिताभ बच्चन फिलहाल थाईलैंड में हैं और फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें आमिर खान, कटरीना कैफ और 'दंगल' फेम फातिमा साना शेख भी शामिल हैं। वह '102 नॉट आऊट' में भी दिखेंगे, जिसमें वह अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे। ये दोनों दो दशकों के बाद मिलकर काम करेंगे।