बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, जो अपने बिंदाज अंदाज और अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अंदाज से एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। करीना ने बताया की कैसे वह एक बेहतर पत्नी और मां बनी हैं।
2 of 5
फिल्म के सेट पर काम करने से वह एक अच्छी मां और पत्नी बन पाई हैं करीना?
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आगे कहा कि फिल्म के सेट पर काम करने से वह एक अच्छी मां और पत्नी बन पाई हैं, क्योंकि अपने पसंदीदा काम को करने से उन्हें घर में खुशी और संतुष्टि मिलती है।
3 of 5
अभिनय का फैसा अपने जुनून की वजह से था-करीना?
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
द डर्टी मैगजीन के एक इंटरव्यू में करीना ने कहा, "जब मैं सेट पर होती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं एक बेहतर मां और पत्नी हूं। मुझे जो काम पसंद है, उसे करने से मैं घर लौटकर अपने परिवार पर पूरा ध्यान दे पाती हूं।"
4 of 5
खुद को किसी दूसरे पेशे में नहीं देख सकीं - करीना?
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
आगे करीना ने बताया कि अभिनय करना उनके लिए स्वाभाविक था, क्योंकि वह फिल्मी परिवार से हैं। लेकिन उनका यह फैसला उनके अपने जुनून की वजह से था। करीना ने कहा कि अभिनय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और अभिनय ने उन्हें जिंदगी में सब कुछ दिया है और वह खुद को किसी दूसरे पेशे में नहीं देख सकतीं।
5 of 5
एक बड़ी रोमांचक फिल्म में नजर आएंगी करीना?
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। 2016 में बेटे तैमूर अली खान और 2021 में जेह अली खान का स्वागत किया। काम की बात करें तो करीना को आखिरी बार फिल्म "सिंघम अगेन" में देखा गया था। इस फिल्म में करीना ने अवनी बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में करीना के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था। पिंकविला के अनुसार, करीना ने हाल ही में एक बड़ी रोमांचक फिल्म साइन की है, जो 2026 में रिलीज होगी।