हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्मों के अलावा एक रेडियो शो 'वॉट वूमेन वॉन्ट' भी होस्ट करती हैं। इस रेडियो शो का हाल ही में दूसरा सीजन शुरू हुआ है। दूसरे सीजन के एक एपिसोड में करीना के पति सैफ अली खान शो के मेहमान बनकर आए। जिसमें उन्होंने बताया कि वह करीना को एक मां की नजर से देखते हैं या एक बीवी की नजर से।
2 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक इंटरव्यू में करीना ने सैफ को उस शो तक लाने की कहानी बताई। उन्हें शो पर लाना करीना के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इसके बारे में करीना हंसकर बताती हैं, 'यह मेरे लिए सबसे कठिन काम था। वह मुझसे लगातार बहुत सारे सवाल कर रहे थे। मैं क्यों आऊंगा? तुम अपने शो पर मुझसे क्या चाहती हो? मैं वहां क्या करूंगा? हम किस बारे में बात करेंगे? वगैरह वगैरह। वह मेरे पति हैं लेकिन बहुत नाटक करते हैं। अंत में मैंने उन्हें शो पर आने के लिए मना ही लिया लेकिन उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया।'
3 of 5
Kareena and Saif
- फोटो : file photo
करीना ने बताया कि सैफ को उनके काम पर बहुत गर्व है लेकिन वह दिखाते नहीं। इसके बारे में बताते हुए बेबो ने कहा, 'वह बहुत ही शांति से मेरे काम पर गर्व करते हैं। अपनी खुशी किसी को जाहिर तक नहीं होने देते। जब मैं काम कर रही होती हूं, तो वह हमेशा मुझे देखते रहते हैं और मुस्कुराते रहते हैं।'
4 of 5
करीना सैफ तैमूर पहुंचे पटौदी
- फोटो : अमर उजाला
करीना की जिंदगी का एक और आदमी उनका बच्चा तैमूर भी अब अपनी मां को समझने लगा है। तैमूर के बारे में बताते हुए करीना कहती हैं, "जब में काम के लिए जाती हूं तो वह मेरे साथ सफर करता है। अब समझता भी है कि मुझे काम करना पड़ेगा। जब मैं उससे कहती हूं कि बेटा अब मुझे शूट पर जाना है, तो वह भी जबाव देता है, 'हेव ए गुड शो (आपका शूट अच्छा हो!)'। मुझे पूरा यकीन है कि जब वह बड़ा होगा तो बहुत जल्दी सीख जाएगा कि महिलाओं को क्या चाहिए ?
5 of 5
Saif Ali khan, Taimur and Kareena
- फोटो : file photo
जब मैं उससे कहती हूं कि बेटा अब मुझे शूट पर जाना है, तो वह भी जबाव देता है, 'हेव ए गुड शो (आपका शूट अच्छा हो!)'। मुझे पूरा यकीन है कि जब वह बड़ा होगा तो बहुत जल्दी सीख जाएगा कि महिलाओं को क्या चाहिए ?