{"_id":"5e7919398ebc3e6faa49e8d8","slug":"kareena-kapoor-khan-pray-for-italy-where-more-than-five-thousand-people-die-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटली की हालत देखकर करीना कपूर करने लगीं प्रार्थना, पांच हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इटली की हालत देखकर करीना कपूर करने लगीं प्रार्थना, पांच हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kareena Kapoor
- फोटो : Social Media
Link Copied
कोरोना वायरस का कहर जमकर बरस रहा है। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 180 से ज्यादा देश इस वायरस की चपेट में हैं। भारत, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन है। लेकिन सबसे ज्यादा इटली की स्थिति खराब है। यहां मरने वालों का आकंड़ा रोज बढ़ता ही जा रही है। अब तक यहां पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली की ऐसी स्थिति देखकर अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने वहां के लिए दुआ मांगी है।
2 of 4
Kareena Kapoor
- फोटो : Social Media
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति सैफ अली खान के साथ एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना और सैफ इटली के मशहूर स्थल कोलोजियम के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। यह इटली में रोम के मध्य में स्थित रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल एलिप्टिकल एम्फीथिएटर है।
3 of 4
kareena kapoor
- फोटो : social media
सैफ के साथ अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने इटली के लोगों के लिए प्रार्थन की है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'अमोर इटली। मेरा प्यार और मैं आप सबके लिए दुआ कर रहे हैं।' यहां अमोर इटली भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है 'प्यारा।' करीना की इस पोस्ट पर अब लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि करीना ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। वो इन दिनों इस अकाउंट पर खूब एक्टिव हैं। अक्सर करीना इसपर अपनी और अपने परिवार के लोगों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल करीना की पिछले दिनों फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। हालांकि अब देश के सभी सिनेमाघर बंद हैं तो ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने अंग्रेजी मीडियम को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।