बॉलीवुड की बेबो और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान एक बार फिर से टशन में दिखाई दीं। दूसरी बार मां बनने के बाद उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। 21 फरवरी को उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद से वे घर पर आराम कर रही थीं। हालांकि, करीना डिलीवरी से पहले भी काफी सक्रिय थीं और उन्होंने अंतिम दिनों में भी काम से ब्रेक नहीं लिया था। अपने शूट की तस्वीरें वे सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती थीं। साथ ही फैंस भी उनके ताजा अपडेट के लिए उत्सुक रहते थे। करीना की डिलीवरी से पहले की प्रत्येक तस्वीर ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और तारीफ भी बटोरी।
डिलीवरी के एक महीने बाद ही काम पर निकलीं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
अब जब बेबो एक बार फिर से काम पर वापसी कर रही हैं तो हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है और पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए हैं। दरअसल, करीना को एक शूट से बाहर आते हुए देखा गया। इस दौरान उनका फ्रेश लुक और स्टाइल देखने लायक था। प्रेगनेंसी के वक्त से चेहरे पर दमक रहा ग्लो अब भी बरकरार है।
करीना की इन तस्वीरों ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। साथ ही साफ कर दिया है कि दोबारा अब अपने स्टाइल में वापस आ गई हैं। बेबो का ये समर लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा और तारीफें बटोर रहा है। उनके फैंस ने तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट किए।
करीना के एक फैन ने लिखा ‘एक्शन में क्वीन की वापसी’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘ओह माय गॉड, एक बार उनकी खूबसूरती देखो और उन्होंने कम ही समय में कितना वजन घटा लिया है। उम्दा प्रदर्शन मेरी रानी! कितनी मेहनती महिला हैं ये। शाबाश!’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने हेटर्स को जवाब देते हुए रिएक्शन दिया ‘वो लोग जो उनके लिए नफरत फैलाते हैं उनसे मैं सिर्फ ये कहना चाहूंगी कि अगर आप किसी से प्यार नहीं कर सकते तो किसी भी आधार पर आपको इन्हें जज करने का अधिकार नहीं है।’
बता दें कि कुछ लोग करीना को उनके इतनी जल्दी कमबैक करने के लिए ताने मार रहे हैं। किसी ने कहा कि ये ममता भरे कीमती समय को जीना नहीं चाहती तो किसी ने कहा कि पैसों के लिए ये लोग कुछ भी करेंगे। इस तरह के कमेंट तमाम देखने को मिले। लेकिन इन सबके बीच करीना ने सबका ध्यान खींचा और लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। वे डिलीवरी से पहले भी काम को लेकर काफी सक्रिय थीं।