करीना कपूर पिछले दिनों अपनी बिकिनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में थीं। करीना इन दिनों मालदीव में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहीं हैं। जहां से लगतार करीना, सैफ और तैमूर की तस्वीरें सामने आ रही हैं। तैमूर जिस तरह अभी से इतना फेमस हैं उसकी पॉपुलरिटी को लेकर वो परेशान हो जाती हैं। एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने तैमूर के जन्म से पहले की बातें शेयर की हैं।
एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि 'मैं जो भी करती हूं हमेशा उस पर यकीन करती हूं। यही वजह रही है कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करती रही। यही नहीं बच्चे के जन्म के बाद भी मुझे काम करने की प्रेरणा मिलती रही। यही जिंदगी का हिस्सा है जहां पर मैं हूं।' बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के वक्त करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं।
करीना ने आगे कहा कि 'असल जिंदगी में अलग-अलग रोल निभाकर मैं बेहद खुश हूं। एक मां, बहन, बेटी, पत्नी और एक्टर बनकर अच्छा लगता है। मैं अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करती हूं चाहे वो पर्सनल जिंदगी हो या प्रोफेशनल जिंदगी। मेरी अपनी पहचान है और उसी हिसाब से काम करती हूं।'
करीना से जब पूछा गया कि असल जिंदगी में वो किससे प्रभावित हैं तो उन्होंने अपनी मां बबीता और बहन करिश्मा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि 'मैं सभी के काम को देखती हूं और उनसे जो सीखने की चीजें होती हैं उन्हें अपनी जिंदगी में सीखती हूं। मैंने अपनी जिंदगी में ना तो सफलता और ना ही असफलता को गंभीरता से लिया।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में काम करती दिखेंगी। फिल्म में दोनों के साथ कियारा आडवाणी भी हैं। 'गुड न्यूज' का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन कर रही है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता करेंगे।