हर तरफ दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड में भी इस त्योहार की रौनक नजर आ रही है। तमाम सितारे प्रि-दिवाली सेलिब्रेशन का हिस्सा बन रहे हैं। कई दिनों से बी-टाउन की दिवाली पार्टी सुर्खियों में हैं। हाल ही में करीना कपूर खान भी अपने गर्ल्स गैंग के साथ दिवाली पार्टी करने निकलीं। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी साथ नजर आईं। इस दौरान बेबो ब्लैक कलर के आउटफिट्स में किलर पोज देती नजर आईं। बाकी एक्ट्रेस ने भी अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना दिया।
Diwali 2022: गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी करने निकलीं बेबो, किलर लुक्स से हसीनाओं ने फैंस को बनाया दीवाना
करीना ने जमाया रंग
करीना कपूर ब्लैक कलर के वनपीस में पार्टी के लिए निकलती नजर आईं। इस पार्टी में एक्ट्रेस डीपनेक ब्लैक ड्रेस के साथ हाई हील्स पहनकर पहुंची। करीना कपूर का यह पार्टी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीना ने खुद भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जो काफी पसंद की जा रही है। करीना को देखकर कहा जा सकता है कि वह दिवाली के मूड में आ चुकी हैं। करीना कपूर खान ने अपने इस लुक के साथ लंबे ईयरिंग पहने। जिसमें वो बेहद क्लासी नजर आईं।
मलाइका की अनोखी अदा
करीना कपूर के अलावा मलाइका का अंदाज भी बेहद जुदा लगा। वह नियोन कलर के शॉर्ट ड्रेस में पार्टी में शिरकत करती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने न्योन कलर की ही हाईहील वैली कैरी कीं। मलाइका की यह ड्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई हुई है। दरअसल, इस ड्रेस में मलाइका का लुक काफी बोल्ड नजर आया। बता दें कि इससे पहले मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी मलाइका ब्लैक कलर की साड़ी में अपने लुक से खूब चर्चा में छाईं।
करिश्मा का अंदाज भी खूब जमा
करीना कपूर इस दिवाली पार्टी में बहन करिश्मा कपूर के साथ पहुंचीं। करीना जहां ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं तो करिश्मा कपूर ने ग्रीन कलर के आउटफिट में रौनक बिखेरी। इसके अलावा मलाइका की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा का लुकर भी जबरदस्त लगा।
Salman Khan: सिनेमाघरों में लौटेगी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी, इस फिल्म से रचेंगे इतिहास
फरहान अख्तर और शिबानी भी आए नजर
करीना कपूर के साथ पार्टी में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने भी शिरकत की।
Parineeti Chopra: 11 साल में कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं परिणीति, ऐसा रहा एक्ट्रेस का सफर