फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर का इनकम टैक्स अकाउंट हैक करने वाले काे पुलिस ने पकड़ा

Tue, 03 Jan 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor IT hacker arrest by mumbai police
करीना कपूर

हाल ही में बेटे तैमूर की मां बनीं करीना कपूर को एक और गुड न्यूज मिल गई है। कुछ महीने पहले करीना कपूर का इनकम टैक्स अकाउंट हैक कर लिया गया था। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अरेस्ट कर लिया। बताया गया है कि ये शख्स पैरा मिलिट्री फोर्स में काम करता है।

करीना कपूर का मोबाइल नंबर पाने के लिए फैन कर बैठा इतना बड़ा गुनाह, पुलिस ने पकड़ा

kareena kapoor IT hacker arrest by mumbai police
करीना कपूर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीना कपूर का फैन है। करीना से बात करने के लिए वो उनका मोबाइल नंबर पाना चाहता था। आरोपी को हैदराबाद से पकड़ा गया है। दो महीने पहले करीना के सीए ने उनका अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

करीना कपूर का मोबाइल नंबर पाने के लिए फैन कर बैठा इतना बड़ा गुनाह, पुलिस ने पकड़ा

kareena kapoor IT hacker arrest by mumbai police
करीना कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना को मामले की जानकारी तब हुई, जब सितंबर में उन्होंने टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अकाउंट लॉग इन किया। करीना ने देखा कि 
किसी ने अगस्त में ही उनका क्वार्टरली रिटर्न फाइल कर दिया। इसमें इनकम ज्यादा दिखाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर का मोबाइल नंबर पाने के लिए फैन कर बैठा इतना बड़ा गुनाह, पुलिस ने पकड़ा

kareena kapoor IT hacker arrest by mumbai police
करीना कपूर

इसके बाद करीना ने सीए से कॉन्टैक्ट किया और साइबर सेल में अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने इससे पहले 5 सेलेब्रिटीज के अकाउंट हैक किए थे, जिनमें अरबाज खान, मेघना नायडू और एकता कपूर भी शामिल हैं। वहीं डीसीपी सचिन पाटिल ने कहा, 'आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह करीना का फैन है और उनका मोबाइल नंबर हासिल करना चाहता था ताकि उनसे बात कर सके।'

विज्ञापन

करीना कपूर का मोबाइल नंबर पाने के लिए फैन कर बैठा इतना बड़ा गुनाह, पुलिस ने पकड़ा

kareena kapoor IT hacker arrest by mumbai police
करीना कपूर

पुलिस ने बताया कि आरोपी पैरा मिलिट्री फोर्स में ऑनलाइन टैक्स रिटर्न फाइल करने में अपने दोस्तों की मदद करता था। जिसके चलते वह पूरी प्रोसेस से अच्छी तरह वाकिफ था। मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में आईपीसी- 419 और IT Act की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed