दीपिका और रणवीर ने शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दिया। इस दौरान बॉलीवुड और खेल जगत की सभी बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, रेखा, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने रिसेप्शन में पहुंचकर दीपिका-रणवीर को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
2 of 5
deepveer reception
- फोटो : instagram
रिसेप्शन में सैफ अली खान करीना कपूर के साथ पहुंचे। ग्रीन कलर की बैकलेस ड्रेस में करीना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों ने मीडिया के सामने पोज दिया। सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी की बेटी सारा अली खान रिसेप्शन में पहले ही पहुंच चुकी थीं।
3 of 5
saif ali khan and kareena kapoor
- फोटो : instagram
सैफ ने पहले करीना के साथ मीडिया को पोज दिया। सोहा अली खान और कुणाल केमू ने उन्हें ज्वाइन किया और चारों ने साथ में फोटो खिंचाईं। तभी फोटोग्राफर्स ने सैफ को सारा के साथ एक फोटो के लिए बोला। फोटोग्राफर्स के रिक्वेस्ट पर सैफ, बेटी सारा को बुलाने जाते हैं। इस बीच करीना वहां से चली जाती हैं।
4 of 5
sara and saif
- फोटो : instagram
बाद में सैफ और सारा ने साथ में मीडिया को पोज दिया। बता दें कि सारा जल्द ही केदारनाथ फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। केदारनाथ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के दो सीन कट करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है।
5 of 5
deepveer reception
- फोटो : instagram
वहीं रिसेप्शन की बात करें तो दीपिका और रणवीर ने पहली बार वेस्टर्न लुक अपनाया। दीपिका ने जहां रेड कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं रणवीर ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, खेल और बिजनेस की दुनिया से तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे।