फिल्म
'सोनू के टीटू की स्वीटी' हिट होने के बाद
कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने बॉलीवुड की 'बेबो' यानि करीना कपूर को लेकर ऐसी बात हो दी है कि यह बात सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। हाल ही में कार्तिक और करीना एक फैशन शो में साथ देखे गए हैं।
दरअसल कार्तिक और करीना सिंगापुर के एक फैशन शो में साथ रैंप वॉक करते नजर आए। इस दौरान इन दोनों स्टार ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में रैंप पर जलवा बिखेरा। शो के कुछ ही देर बाद करीना और कार्तिक की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फैशन शो में जब कार्तिक से यह सवाल पूछा गया कि करीना के साथ रैंप वॉक करते हुए उन्हें कैसा लगा..?? तो इस बात का जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा कि उन्हें काफी अच्छा लगा क्योंकि करीना उनकी क्रश रह चुकी हैं।
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें करीना और वह गुरु रंधावा के 'बन जा तू मेरी रानी' गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक को इस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा है।