{"_id":"5cb312d2bdec2213e76c3d81","slug":"kareena-kapoor-attend-saif-ali-khan-and-amrita-singh-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सैफ और अमृता की शादी में पहुंची थीं 12 साल की करीना, बोली थीं- 'मुबारक हो सैफ अंकल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सैफ और अमृता की शादी में पहुंची थीं 12 साल की करीना, बोली थीं- 'मुबारक हो सैफ अंकल'
सैफ अली खान ने दो शादियां कीं। पहली अमृता सिंह से और दूसरी करीना कपूर से। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह उनसे 12 साल बड़ी थीं। वहीं करीना, सैफ से 10 साल छोटी हैं । सैफ और अमृता की लव मैरिज हुई थी। दोनों का परिवार इस शादी के खिलाफ था फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। उनके एक बेटी और एक बेटा भी हुआ।
2 of 8
amrita saif
जब सैफ और अमृता की शादी हुई थी तो वहां करीना भी मेहमान बनकर पहुंची थीं। करीना ने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, 'मुबारक हो सैफ अंकल'। तब सैफ ने रिप्लाई करते हुए कहा था, 'थैंक्यू बेटा'। खैर अब करीना सैफ की पत्नी हैं। लेकिन अमृता और सैफ का रिश्ता काफी कड़वाहट के बाद खत्म हुआ था।
3 of 8
amrita saif
साल 2004 में पैसों और सैफ के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हुए झगड़े की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। कुछ समय पहले सैफ का एक इंटरव्यू सामने आया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने और अमृता के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही अपनी बेबसी का भी इजहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
amrita saif
यह इंटरव्यू साल 2005 का है। इससे एक साल पहले सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। इंटरव्यू में सैफ कहते नजर आए, 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 8
सैफ अली खान
तलाक के बाद अमृता ने एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था। इस पर सैफ ने कहा था, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।