फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shekhar Suman Cancels Shekhar Tonite Finale Episode After Nana Patekar Death

शेखर सुमन: नाना पाटेकर की याद में अभिनेता ने लिया बड़ा फैसला, शो के आखिरी एपिसोड को लेकर कही ये बात

Sat, 10 Oct 2026 11:54 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 11:54 AM IST
सार

Shekhar Suman Show Shekhar Tonite: अभिनेता शेखर सुमन ने अपने शो 'शेखर टुनाइट' का आखिरी एपिसोड करने से मना कर दिया है और उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा भी किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा।

विज्ञापन
Shekhar Suman Cancels Shekhar Tonite Finale Episode After Nana Patekar Death
शेखर सुमन और नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के आखिरी एपिसोड को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि इस शो के आखिरी एपिसोड में अभिनेता नाना पाटेकर आने वाले थे। हालांकि, अब 8 अक्तूबर को नाना के निधन के बाद शेखर ने उनकी जगह किसी दूसरे मेहमान को बुलाने का फैसला नहीं किया।
विज्ञापन
Trending Videos

Shekhar Suman Cancels Shekhar Tonite Finale Episode After Nana Patekar Death
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले शेखर सुमन?
वीडियो में शेखर सुमन ने दर्शकों को बताया कि नाना पाटेकर के साथ होने वाली बातचीत के साथ ही शो के पहले सीजन का समापन होना था। उन्होंने नाना की तारीफ करते हुए कहा, 'वह एक निडर, बहादुर और ईमानदार कलाकार थे। उनकी सबसे बड़ी खूबी उनका सादगी भरा स्वभाव था।'

क्या बोले थे नाना पाटेकर?
शेखर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही नाना पाटेकर ने उन्हें फोन करके उनके शो की तारीफ की थी। नाना ने कहा था कि वह नियमित रूप से 'शेखर टुनाइट' देखते हैं और उन्हें शेखर में अपनी झलक दिखाई देती है।

शेखर के मुताबिक, नाना ने उनसे कहा था, 'मुझे कई शो में आने के ऑफर मिलते हैं, लेकिन मैं कहीं नहीं जाता। मैं आपके शो में आना चाहता हूं।' शेखर ने कहा कि नाना की यह बात सुनकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे उन्हें पद्म विभूषण मिल गया हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shekhar Suman Cancels Shekhar Tonite Finale Episode After Nana Patekar Death
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में भी साथ काम कर चुके थे दोनों
शेखर सुमन ने नाना पाटेकर के साथ अपने पुराने रिश्ते को भी याद किया। दोनों ने साल 1990 में सोहनलाल कंवर की फिल्म 'तड़प' में साथ काम किया था। हालांकि, फिल्म पूरी होने के बावजूद कभी रिलीज नहीं हो सकी।

शेखर सुमन को रहेगा किस बात का दुख?
इस फिल्म के दौरान शेखर को नाना को करीब से जानने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि नाना से उन्होंने एक इंसान और एक कलाकार के तौर पर बहुत कुछ सीखा। शेखर ने इस बात पर दुख जताया कि जिस तरह उनकी फिल्म दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई, उसी तरह नाना के साथ होने वाली बातचीत भी दर्शक नहीं देख पाएंगे। उन्होंने कहा, 'यह बातचीत बहुत खूबसूरत होती। इस बात का दुख मुझे जिंदगी भर रहेगा।'
विज्ञापन

Shekhar Suman Cancels Shekhar Tonite Finale Episode After Nana Patekar Death
शेखर सुमन - फोटो : एक्स
शेखर बोले- नाना की जगह कोई नहीं ले सकता
शेखर सुमन ने भावुक होते हुए कहा कि नाना पाटेकर अब हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चले गए हैं और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा, 'हम आपसे प्यार करते हैं नाना और आपको हमेशा याद करेंगे। आज मेरा मन किसी और मेहमान को बुलाने का नहीं हुआ, क्योंकि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।'

बता दें कि नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed