कपूर खानदान में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। करीना कपूर के कजिन और अभिनेता अरमान जैन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उससे पहले अरमान की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा कई सितारों का जमावड़ा लगा।
कपूर खानदान के इस अभिनेता की रोका सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा, रॉयल अंदाज में दिखे करीना-सैफ
मुंबई में हुए इस सेरेमनी में सभी की निगाहें करीना और सैफ पर टिकी रहीं। रॉयल अंदाज में नजर आए करीना-सैफ एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले पोज भी दिए। करीना ने इस दौरान लाल रंग का सलवार सूट पहना जबकि सैफ ने सफेद रंग का शॉर्ट कुर्ता और पैजामा कैरी किया।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
करिश्मा कपूर भी इस रोका सेरेमनी में पहुंचीं। उनके साथ मां बबीता कपूर और दोनों बच्चे भी थे। करिश्मा ने सफेद और गोल्डन रंग की ड्रेस पहनी थी। वहीं बबीता कपूर ने नियोन रंग का सलवार सूट कैरी किया।
अभिनेत्री तारा सुतारिया को इस दौरान देखा गया। सफेद और गोल्डन कलर की साड़ी में तारा खूब जच रही थीं। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था। साथ ही लाइट मेकअप किया था।
ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ रोका सेरेमनी में पहुंचे। नीतू कपूर ने डार्क ग्रीन रंग का सलवार सूट पहना था, वहीं ऋषि कपूर ने बैंगनी रंग की शर्ट के साथ मैचिंग कोट पहना।