फिल्म '3 ईडियट्स' में काम करने के बाद एक बार फिर करीना कपूर और आमिर खान साथ दिखेंगे। इस हिट जोड़ी को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दर्शक देख पाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। अब लाल सिंह चड्ढा की पूरी ने पार्टी की जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 5
laal singh chaddha
- फोटो : social media
पार्टी से सामने आई तस्वीरों में आमिर का दाढ़ी वाला लुक नजर आ रहा है । वहीं करनीा ब्लैक कलर का जैकेट पहने दिख रही हैं । पार्टी में करीना और आमिर के अलावा किरन राव भी मौजूद थीं । बता दें कि अतुल कुलकर्णी लिखित इस फिल्म को अद्वेत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं ।
3 of 5
aamir khan
- फोटो : social media
फिल्म का पहला शेड्यूल चंडीगढ़ में शूट हो रहा है । सेट से आमिर और करीना का लुक लीक हुआ था । 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है । 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
4 of 5
aamir khan
- फोटो : social media
फिलहाल 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि ये 2020 क्रिसमस पर रिलीज होगी। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म का लोगो रिलीज किया था । लोगो की शुरुआत एक सुखदायक धुन और डायलॉग "क्या पता हम में है कहानी, या है कहानी में हम" के साथ होती है और इसी के साथ फिल्म के लोगो रिवील होता है।
5 of 5
Lal Singh Chaddha
- फोटो : Social Media
इससे पहले, आमिर खान की मां जीनत हुसैन ने मुहूर्त क्लैप देकर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की थी। फिल्म की शूटिंग पिछले सप्ताह से शुरू हो चुकी है और इसे भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माया जाएगा।